नई दिल्ली, जून 2 -- देश के टोल सिस्टम में सरकार जल्द ही बड़ा बदलाव करने का प्लान बना रही है। दरअसल, अभी देश की अलग-अलग नेशनल हाईवे पर टोल के नियम भी अलग-अलग हैं। इतना ही नहीं, इन टोल पर कई सरकारी गाड़ियों और अधिकारी भी टोल टैक्स देते। यानी उन्हें टोल पार करने की सुविधा एकदम फ्री दी जाती है। हालांकि, अब सरकार अब उन गाड़ियों की समीक्षा कर रही है जिन्हें अभी तक टोल प्लाजा पर टैक्स नहीं देना पड़ता है। ऐसे में आने वाले दिनों में इन्हें इस फ्री टोल सुविधा से अलग भी किया जा सकता है। कुल मिलाकर सरकार VIP कल्चर को खत्म कर सकती है। अभी देश के कई नेशनल हाईवे पर कई सरकारी गड़ी और अफसरों को मौजूदा व्यवस्था के तहत टोल टैक्स से छूट दी जाती है। इसमें देश के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, सुप्रीम कोर्ट के जज, सांसद और कुछ सीनियर सरकारी ...