अब टीबी मरीजों के खाते में जाएगा पैसा
जमशेदपुर, जून 28 -- जिले के टीबी मरीजों के खाते में ही अब पैसा भेजा जाएगा। इसके लिए मरीजों के चेहरे की स्कैनिंग कर डीबीटी से जोड़ने के बाद पैसा भेजा जाएगा। मरीजों द्वारा उन्हें पैसा नहीं मिलने की शिकायतों के बाद इस तरह का निर्णय लिया गया है। वर्तमान में जिले में इलाजरत कुल 3761 मरीज में से कई ऐसे लोग हैं, जिनका अपना बैंक खाता नहीं होने से वे लोग अपने किसी रिश्तेदार का खाता दे दिए थे और उनसे पैसा ले लेते थे। इसके लिए उन्होंने विभाग को लिखित भी दिया था। लेकिन कई लोगों को जब रिश्तेदार द्वारा पैसा नहीं मिलने लगा तो उनलोगों ने विभाग में शिकायत की। इसके बाद इस तरह का निर्णय लिया गया। अब सभी के चेहरे की स्कैनिंग कर उनके खाते को डीबीटी से जोड़ा जाने लगा है। हालांकि अब भी सभी का करीब दस महीने से पैसा बाकी है। इन्हें पोषण युक्त खानपान के लिए प्रति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.