अब टीएचआर में मिलेगी रेडी टू कुक व रेडी टू ईट प्रीमिक्स सामग्री
बांका, अगस्त 11 -- बांका, निज प्रतिनिधि। टीएचआर (पूरक पोषाहार) वितरण में अक्सर मिल रही अनियमितता की शिकायतों को दूर करने के लिए पोषण योजना में बदलाव किया जा रहा है। अब सूबे के सभी 38 जिलों के आंगनबाडी केंद्रों पर पूरक पोषाहार योजना के तहत सूखा राशन की जगह रेडी टू कुक और रेडी टू ईट प्रीमक्सि सामग्री वितरित की जाएगी। इससे पोषण में भी सुधार होगा। अगर सब सही रहा तो अक्टूबर से इस योजना की शुरूआत कर दी जाएगी। जिसके बाद जिले के 2347 आंगनबाडी केंद्रों में भी पूरक पोषाहार योजना के तहत रेडी टू कुक और रेडी टू ईट प्रीमिक्स सामग्री वितरित की जाएगी। इसके लिए सरकार ने बिहार स्टेट मल्कि कोआपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड के माध्यम से नामांकन के आधार पर खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने की स्वीकृति दी है। इसका लाभ छह माह से तीन साल के बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.