अब झींगा मछली का उत्पादन भी कर सकेंगे मत्स्यपालक और किसान
कटिहार, जून 28 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि मत्स्य उत्पादन को लेकर जिला तेजी से आत्मनिर्भर हो रहा है l अब स्थानीय मत्स्यपालक और किसान झींगा मछली का भी उत्पादन करेंगे l अन्य मछलियों की तुलना में मांग और बाजार भाव अधिक होने के कारण मत्स्यपालको के लिए य़ह आर्थिक नजरिये से भी रोजगार का बेहतर विकल्प साबित होगा l किसानों व मत्स्यपालको की आय में वृद्धि को लेकर पायलट प्रोजेक्ट के तहत इस वित्तीय वर्ष में छह यूनिट में झींगा मछली के कल्चर को लेकर मंजूरी दी गयी है l एक यूनिट लगाने में 1.10 लाख की लागत आएगी l इसमें 60 प्रतिशत अनुदान विभाग द्वारा दिया जाएगा l इच्छुक मत्स्यपालक को लागत का 40 प्रतिशत ही वहन करना होगा l झींगा मछली के कल्चर की निगरानी मत्स्य विभाग के विशेषज्ञ पदाधिकारियों द्वारा की जाएगी l विभागीय जानकारी के मुताबिक आवेदन की जांच के बाद छह मत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.