रांची, मार्च 13 -- झारखंड में पर्यटकों के लिए सिटी टूरिस्ट टैक्स को मंजूरी दे दी गई है। इस पर गुरुवार को कैबिनेट की मुहर लगने के बाद राज्य के होटलों में ठहरने वाले पर्यटकों को दो प्रतिशत से पांच प्रतिशत तक टैक्स देना होगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में कुल 40 प्रस्ताव स्वीकृत किए गए। बैठक के बाद कैबिनेट की प्रधान सचिव वंदना दादेल ने बताया कि राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने और राजस्व जुटाने के लिए झारखंड सिटी टूरिस्ट टैक्स रुल्स को मंजूरी दी गई है। इसके तहत जिस होटल में जीएसटी नहीं है, वहां भारतीय पर्यटकों को दो प्रतिशत टैक्स देना होगा। वहीं, जहां 18 फीसदी से कम जीएसटी है, वहां 2.50 प्रतिशत और जहां 18 फीसदी से अधिक जीएसटी है, वहां पांच प्रतिशत टैक्स देना होगा। विदेशी पर्यटकों को भारतीय पर्यटक की तुलना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.