रांची, अप्रैल 12 -- Jharkhand Weather: रांची समेत झारखंड में इस महीने बारिश होने के आसार बहुत कम हैं। बंगाल की खाड़ी में होने वाली प्रक्रियाएं धीमी और दक्षिणी-पूर्वी हवा के कमजोर पड़ने से राज्य में आने वाले दिनों में कोई बड़ा सिस्टम बनने की संभावना नहीं दिख रही है। इस बीच मौसम साफ रहेगा और धूप की तपन लोगों को परेशान कर सकती है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार (13 अप्रैल) से झारखंड में मौसम शुष्क रहने के साथ गर्म हवा चलेगी। इससे दिन और रात के तापमान में बढ़ सकता है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में अप्रैल माह के दौरान 20 से 39.7 डिग्री तक सामान्य तापमान रहता है। मौसम विभाग ने अगले 10 दिन में झारखंड का अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक पहुंचने की आशंका जताई है। जबकि न्यूनतम तापमान में चार से पांच डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इस बीच राज्य का न्यूनतम पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.