कटिहार, मार्च 13 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा के बाद जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी व पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने संयुक्त प्रेस वार्ता की। जिलाधिकारी ने कहा कि सीएम की समीक्षा बैठक में पूर्व में प्रगति यात्रा के दौरान जिन योजनाओं का शिलान्यास किया गया था, इसकी कार्य प्रगति व कार्य पूर्ण होने संबंधी जानकारी दी गई। डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्राणपुर में जीविका दीदी से भी बात-चीत की। उन्होंने कहा कि जीविका की रसोई का खाना सदर अस्पताल में उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दीदी की रसोई का शुद्ध भोजन अब जोमैटो के माध्यम से लोग आनलाइन बुकिंग कर अपने घरों में मंगा सकते हैं। डीएम ने कहा कि प्राणपुर में जीविका दीदी के सिलाई सेंटर का भी उद्घाटन किया गया। सिलाई सेंटर से जीविका दीदी प्रति माह नौ से 10 हजार की आमदनी कर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.