मुरादाबाद, मई 26 -- निजी स्कूलों में होने वाली एनसीईआरटी किताबों की जांच अब जुलाई माह में होगी। इस समय स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां चल रही हैं, जिस वजह से इस तिथि को आगे बढ़ाया है। माह के शुरुआत में डीएम ने निजी स्कूलों के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक की, जिसमें शिक्षा विभाग के अधिकारी और अभिभावक भी मौजूद रहे। अभिभावकों ने विभिन्न मुद्दे उठाए। उनका कहना था कि स्कूल निजी कमीशन के चक्कर में निजी प्रकाशकों की किताबों से पढ़ाई कराते हैं। साथ ही हर साल फीस बढ़ा देते हैं, जिसपर संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने स्कूलों की जांच के आदेश दिए थे। स्कूलों में एनसीईआरटी किताबों की जांच के साथ तीन साल के रिकार्ड भी खंगाले जाएंगे। गर्मी की छुट्टियों के कारण जांच पूरी नहीं हो पाई। जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि कमेटी में जिला स्तर...