अब जीपीएस ट्रैकर से लैस होंगे पेट्रोलमैन, लाइव होगी ट्रैक की निगरानी
प्रयागराज, सितम्बर 25 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। सर्दियों में पटरियों की सुरक्षा के लिए रेलवे ने निगरानी व्यवस्था और सख्त कर दी है। रात में गश्त करने वाले पेट्रोलमैन अब जीपीएस ट्रैकिंग डिवाइस से लैस होंगे। कंट्रोल रूम से उनकी लोकेशन और मूवमेंट की निगरानी की जाएगी। कंटीन्यूअस रेल थर्मामीटर से पटरियों का तापमान लगातार मापा जाएगा और वास्तविक समय में ट्रैक मैनेजमेंट सिस्टम पर दर्ज होगा। अत्यधिक ठंड के दौरान भोर तीन से छह बजे तक विशेष सतर्कता बरती जाएगी। गश्त के लिए अनुभवी कर्मचारियों को लगाया जाएगा। ट्रैक में खराबी मिलने पर तत्काल कार्रवाई और जरूरत पड़ने पर ट्रेनों की गति नियंत्रित करने के निर्देश दिए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.