कानपुर, अप्रैल 6 -- कानपुर देहात,संवाददाता। कोरोना काल के बाद जिले में स्वास्थ्य सेवाएं लगातार बेहतर हो रही हैं। यहां मेडिकल कालेज के तोहफे के साथ वेंटीलेटर, आक्सीजन प्लांट, डायलिसिस, सिटी स्कैन व ब्लड कंपोनेंट यूनिट की सुविधा उपलब्ध हो चुकी है, जबकि एफएनएसी व बायोप्सी की जांच की सुविधा भी शुरू हो गई है, जबकि मेडिकल कालेज में इंटीगे्रटेड पब्लिक हेल्थ लेबोरेट्री, लिक्विड आक्सीजन प्लांट के जल्द संचालन की कवायद हो रही है।जिले में मेडिकल कालेज संचालन के बाद यहां के 25 लाख लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करने के लिए लगातार प्रयास हो रहे हैं। मेडिकल कालेज से संबद्ध जिला अस्पताल में सीटी स्कैन, डायलिसिस जैसी सुविधा मुहैया होने से लोगों को अब इनके लिए कानपुर पर निर्भरता काफी कम हुई है। वहीं यहां साइटो पैथालाजी शुरू होने से अब जिले के गंभ...