उन्नाव, जनवरी 2 -- उन्नाव। जिला महिला अस्पताल में अब गंभीर स्त्री रोगों से जूझ रही महिलाओं को हिस्टेरेक्टॉमी की सुविधा मिलेगी। दो जनवरी को यहां पहली बार एक महिला का सफल हिस्टेरेक्टॉमी ऑपरेशन कर उसे नया जीवन दिया गया। ऑपरेशन की कमान स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. निधि ने संभाली और पूरी टीम के साथ करीब डेढ़ से दो घंटे चले इस आपरेशन को सफलता के साथ पूरा किया। रोजाना करीब 200 महिलाएं चिकित्सकीय परामर्श के लिए जिला महिला अस्पताल पहुंचती हैं। इनमें कई महिलाएं अधिक रक्तस्त्राव, गर्भशाय में गांठ, तेज दर्द, संक्रमण जैसी बीमारियों से पीड़ित होती हैं। बीमारी के एडवांस स्टेज में पहुंचने पर डॉक्टर महिलाओं को हिस्टेरेक्टॉमी (गर्भाशय निकालने) की सलाह देते हैं। बाराबंकी जनपद के तिलकराम की 43 वर्षीय पत्नी सविता पिछले तीन साल से अधिक रक्तस्त्राव से पीड़ि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.