अब जिला अस्पताल में ही होगी स्वाइन फ्लू की जांच,मरीजों को मिलेगी राहत
शामली, सितम्बर 7 -- जिला अस्पताल में अब स्वाइन फ्लू (एच1एन1) समेत कई वायरल संक्रमणों की जांच की सुविधा मरीजों को अस्पताल में ही मिल सकेगी। आरटीपीसीआर मशीन से जांच के लिए जरूरी रीजेंट अस्पताल को मिल गया है। इसके बाद मंगलवार से जांच शुरू करने की तैयारी है। अभी तक संदिग्ध मरीजों के सैंपल जांच के लिए मेरठ भेजे जा रहे थे। जिला अस्पताल में रोजाना करीब 15 से 20 मरीजों के सैंपल एच1एन1 समेत अन्य वायरल संक्रमणों की जांच के लिए लिए जाते हैं। इनमें टाइफ ए और बी, इन्फ्लुएंजा वायरस, इन्फ्लुएंजा ए एच3 और आरएसवी की जांच शामिल है। अस्पताल में जांच की सुविधा नहीं होने के कारण इन सैंपलों को मेरठ भेजना पड़ता था। इससे जांच रिपोर्ट मिलने में समय लगता था और मरीजों को उपचार के लिए भी इंतजार करना पड़ता था। अस्पताल में आरटीपीसीआर मशीन पहले से उपलब्ध है, लेकिन जांच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.