गाज़ियाबाद, फरवरी 26 -- गाजियाबाद। एमएमजी अस्पताल में एंडोस्कोपी तकनीक से ईएनटी (कान, नाक, गला) के ऑपरेशन शुरू हो गए हैं। इससे मरीजों को अस्पताल में भी कम समय के लिए भर्ती होना पड़ रहा है। एंडोस्कोपी से दर्द और रक्तस्राव भी कम होता है। एमएमजी अस्पताल में अब दूरबीन से गले की विस्तृत जांच भी शुरू कर दी गई है। इससे सूजन, गांठ या अन्य असामान्य स्थितियों का शुरुआती स्तर पर पता लगाया जा सकेगा। पहले मरीजों को उच्च सुविधा वाले अस्पतालों में जाना पड़ता था, लेकिन अब जिला अस्पताल में ही बेहतर इलाज उपलब्ध होगा। ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन शेखर ने बताया कि इससे ऑपरेशन अधिक सटीक और सुरक्षित तरीके से किए जा रहे हैं। इस तकनीक से कान के पर्दे का ऑपरेशन, कान की हड्डी बढ़ने की समस्या, नाक में पॉलिप, टॉन्सिल और अन्य जटिल सर्जरी आसानी से संभव होंगी।

हिंदी ...