अब जिला अस्पताल को निर्बाध होगी बिजली आपूर्ति
रामपुर, अप्रैल 28 -- रामपुर। जिला अस्पताल में नवनिर्मित 343 किलोवाट ग्रिड से जुड़ा रूफटॉप सोलर फोटो वोल्टिक पावर प्लांट का लोकार्पण मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे शहर विधायक आकाश सक्सेना ने किया। शहर विधायक आकाश सक्सेना ने कहा कि यह न केवल एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, बल्कि यह स्वच्छ ऊर्जा और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक सराहनीय पहल भी है। इस सोलर पावर प्लांट के शुरू होने से अस्पताल की ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति में बड़ी सहायता मिलेगी। साथ ही बिजली खर्च में कमी आएगी और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। यह कदम हरित ऊर्जा को अपनाने और सतत विकास के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस दौरान 3 टीबी मरीजों को पोषण पोटली भी उपलब्ध कराई गई।इस दौरान सीएमएस डॉ. ब्रजेश चन्द्र सक्सेना ने बताया कि वो लगातर चिकित्सालय को आधुनिक बनाने में लगे हुए ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.