बुलंदशहर, जून 24 -- अब लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड हादसे में 15 छात्रों की मौत के बाद जिले में अवैध कोचिंग सेंटरों के खिलाफ अब माध्यमिक शिक्षा विभाग जाग गया है। मंगलवार को नगर क्षेत्र में एडीआईओएस के नेतृत्व में टीमों ने कोचिंग सेंटरों पर छापमार कार्यवाही की, मगर कई बंद मिले। विभाग द्वारा कोचिंग सेंटरों का डाटा तैयार किया जा रहा है। दर्दनाक हादसे से सबक लेते हुए विभाग ने जिले में अवैध रूप से और बिना किसी सुरक्षा मानकों के संचालित हो रहे कोचिंग सेंटरों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। मंगलवार को एडीआईओएस सतीश कुमार व मुकेश बाबू ने नगर क्षेत्र के कोचिंग सेंटरों पर छापामार कार्यवाही की मगर वह अधिकांश बंद मिले। 35 को मान्यता, चल रहे 300 से अधिक यह भी पढ़ें- अब जागा शिक्षा विभाग, कोचिंग सेंटरों पर छापेमारीअवैध कोचिंग सेंटरों की...