रांची, अप्रैल 8 -- रांची, विशेष संवादाता। हाईस्कूल शिक्षक नियुक्ति की राज्य स्तरीय मेरिट लिस्ट की जांच के लिए अब हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जज गौतम कुमार चौधरी के नेतृत्व में वनमैन फैक्ट फाइंडिंग कमेटी बनायी गयी है। पहले कोर्ट ने रिटायर जस्टिस डॉ एसएन पाठक के नेतृत्व में कमेटी बनायी थी, लेकिन उनके इनकार के बाद जस्टिस चौधरी की कमेटी बनायी गयी है। हाईकोर्ट की एकलपीठ ने एक सितंबर 2025 को जेएसएससी की मेरिट लिस्ट की जांच के लिए हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जस्टिस डॉ एसएन पाठक के एक सदस्यीय आयोग का गठन कर मेरिट लिस्ट की जांच करने को कहा था। लेकिन उन्होंने इसमें असमर्थता जतायी और आयोग में शामिल होने से इनकार कर दिया था। शुक्रवार को खंडपीठ ने वादी और प्रतिवादी को किसी दूसरे जज से संपर्क कर कोर्ट को सूचित करने का निर्देश दिया था। मीना कुमारी एवं अन्य की ओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.