अब जल सांसद बनाए जाएंगे स्कूली बच्चे, सीखेंगे जल संरक्षण
बांका, जून 10 -- बांका, निज प्रतिनिधि। जल संरक्षण को लेकर जहां सरकारी प्रयास कई स्तर पर किए जा रहे हैं, वहीं अब इससे स्कूली बच्चों को भी जोडने की तैयारी की जा रही है। सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल, जीवन व हरियाली मिशन से जोडकर बच्चों को जल संरक्षण के लिए कई स्तर पर तैयार किया जाएगा। इसमें एक स्कूलों में जल संसद का गठन कर बच्चों को जल सांसद के तौर पर इस अभियान से जोडना है। इसके लिए ग्रामीण विकास विभाग की मदद लेने की योजना है। इसके लिए पूर्व से ही जिले के हर पंचायत में जल पंचायत का गठन किया जा रहा है। इसके बाद अब जल संसद का गठन किए जाने की तैयारी की जा रही है। इसके सदस्यों को जल सांसद कहा जाएगा। इसमें बच्चों को जलस्त्रोतों का भ्रमण कराया जाएगा। साथ ही उनके घरों के आसपास स्थित जलस्त्रोतों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। बच्चों को ऑन द स्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.