अब जरूरत के हिसाब से मिलेगा पोषण, नई टीएचआर रेसिपी से कुपोषण पर प्रहार
कन्नौज, जून 23 -- कन्नौज। मातृ एवं शिशु कुपोषण को जड़ से खत्म करने की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। "नया स्वाद-बेहतर पोषण" अभियान के तहत अब गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और बच्चों को उनकी उम्र व पोषण संबंधी जरूरतों के अनुसार अलग-अलग श्रेणियों में संतुलित पोषण सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। जिले में इस नई टीएचआर व्यवस्था को लागू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि नई व्यवस्था में पहली बार लाभार्थियों को सात अलग-अलग श्रेणियों में विभाजित कर पोषण सामग्री दी जा रही है। इसमें गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के अलावा सामान्य और कुपोषित बच्चों के लिए अलग-अलग पोषण मानक निर्धारित किए गए हैं। खाद्य सामग्री में कैलोरी, प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, जिंक, विटामिन-ए, फोलेट तथा अन्य आवश्यक सूक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.