कटिहार, अप्रैल 20 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि: जमीन मापी की पूरी प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन किए जाने व इससे संबंधित नए नियम को लेकर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा आवयक दिशा निर्देश दिया गया है। नए नियम के तहत जमीन मापी के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के तीन दिनों के भीतर अमीन की प्रतिनियुक्ति कर दी जाएगी। सात दिनों के भीतर संबंधित अंचल के अमीन द्वारा जमीन की मापी करनी होगी। साथ ही 14 दिनों के भीतर रिपोर्ट को पोर्टल पर अपलोड करना होगा। रैयतों को जमीन मापी संबंधी रिपोर्ट अब कागज पर नहीं दी जाएगी। विभागीय जानकारी के मुताबिक जिले के विभिन्न अंचलों में जमीन मापी संबंधी एक हजार से अधिक आवेदन अब भी लंबित पड़ा है। यह भी पढ़ें- निबंधन के साथ ही जमीन के म्यूटेशन का सपना अधूरा नया नियम लागू होने से लंबित मामलों का निपटारा शीघ्र होने की उम्मीद है। रैयतों द्...