अब जदयू, भाजपा अलग-अलग हैं, सम्राट के नेतृत्व में चुनाव जीतना संभव नहीं; MLC चुनाव पर बोले प्रशांत किशोर
वार्ता, अक्टूबर 20 -- बिहार में विधान परिषद चुनाव के लिए मतदान के दिन जैसे-जैसे करीब आ रहे हैं राजनीतिक तापमान वैसे-वैसे बढ़ रहा है। अब प्रशांत किशोर ने दावा किया है कि नीतीश कुमार के हटने के बाद एनडीए की हालत ठीक नहीं है और JDU-BJP अलग-अलग हैं। जन सुराज पार्टी के सूत्रधार और बांकीपुर के विधायक प्रशांत किशोर ने सोमवार को कहा कि बिहार विधान परिषद चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) जीत के लिए संघर्ष कर रहा है और उसकी हालत ठीक नही है। प्रशांत किशोर ने कहा कि राजग नेताओं की ओर से सभी सीटों पर जीत के दावे के बावजूद चुनाव में उनकी हालत ठीक नहीं है। उन्होंने दावा किया कि नीतीश कुमार के हटने के बाद राजग की राजनीतिक जमीन खिसकी है और इस चुनाव से यह प्रमाणित हो जाएगा कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए चुनाव जी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.