पीलीभीत, जनवरी 22 -- अब नौकरी पाने के लिए छोटे कामगारों को भटकने की जरूरत नही पड़ेगी। उन्हें एनसीएस (राष्ट्रीय करियर सर्विस) पोर्टल पर पंजीकरण कराने होगा। इसके बाद छोटे कामगारों को विभिन्न क्षेत्रों में नौकरी मिल सकेगी। इस प्लेटफार्म पर औद्योगिक इकाइयों और कामगारों को आपस में मिलाने का काम किया गया है। पोर्टल पर पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। श्रम विभाग की ओर से जिला सेवायोजन कार्यालय की स्थापना की गई है, जहां पर बेरोजगार युवक- युवतियों का पंजीकरण ऑनलाइन किया जाता है। उसके बाद उनकी योग्यता के अनुरूप विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी विभागों में रोजगार मिलता है। रोजगार मेलों के माध्यम से भी नौकरियां प्रदान की जाती हैं। अब भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने यंग प्रोफेशनल की नियुक्ति की है, जो बेरोजगार युवक-युवतियों को करियर की संभावना...