रामपुर, अप्रैल 9 -- प्रयोगात्मक परीक्षा से वंचित रह गए इंटर के परीक्षार्थियों को यूपी बोर्ड ने एक और मौका दिया है। परीक्षार्थी 9 व 10 अप्रैल को होने वाली प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। राजकीय रजा इंटर कालेज बना है परीक्षा केंद्र। अगर परीक्षार्थी यह मौका भी चूक गए तो उसके जिम्मेदार वह स्वयं होंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक अंजलि अग्रवाल ने बताया कि इस बार इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षा 24 जनवरी से नौ फरवरी के बीच कराई गई थी। तमाम परीक्षार्थी इस परीक्षा से वंचित रह गए थे। लिहाजा बोर्ड ने वंचित रह चुके परीक्षार्थियों को एक और मौका दिया है। भौतिक, रसायन, जीव विज्ञान, भूगोल, गृह विज्ञान, संगीत गायन, आशुलिपि एवं टंकण, कंप्यूटर तकनीकि एवं रख-रखाव, बैंकिंग एवं कंफेक्शनरी और बुनाई तकनीकि की प्रयोगात्मक परीक्षा 9 व 10 अप्रैल को आयोजित कराई जा...