फरीदाबाद, जुलाई 29 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। उच्चतर शिक्षा विभाग ने पहली मेरिट सूची में शामिल उन छात्रों को बड़ी राहत दी, जो किन्हीं कारणों से फीस का भुगतान कर दाखिला सुनिश्चित नहीं कर पाए थे। ऐसे विद्यार्थी अब चार अगस्त तक फीस भुगतान कर दाखिला सुनिश्चित कर सकेंगे। फीस भुगतान की अंतिम तिथि बढ़ाए जाने से दाखिला कार्यक्रम में भी बदलाव किया गया है। अब दूसरी मेरिट सूची छह अगस्त को आएगी। इससे एक दिन पूर्व प्रोविजनल सूची जारी होगी। बता दें कि उच्चतर शिक्षा विभाग ने पहली मेरिट सूची में शामिल विद्यार्थियों को फीस का भुगतान कर दाखिला सुनिश्चित करने के लिए 27 जुलाई तक का समय दिया था। पहली मेरिट सूची में शामिल करीब तीन हजार विद्यार्थियों ने दाखिला लिया था, जबकि विभाग ने 4500 सीटों पर दाखिले के लिए मेरिट सूची जारी की थी। अपेक्षा से कम दाखिले होने के...