अब छात्रों से शिक्षकों तक सभी की डिजिटल हाजिरी अनिवार्य
संभल, जुलाई 16 -- माध्यमिक शिक्षा परिषद ने विद्यालयों में पारदर्शिता और नियमित निगरानी को मजबूत बनाने के लिए नई व्यवस्था लागू की है। अब जिले के सभी राजकीय, सहायता प्राप्त तथा वित्तविहीन मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के साथ-साथ छात्र-छात्राओं की भी प्रतिदिन ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करना अनिवार्य होगा। इसके लिए यूपीएमएसपी अटेंडेंस पोर्टल और मोबाइल एप का उपयोग किया जाएगा। परिषद के निर्देश मिलते ही जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय ने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। माध्यमिक शिक्षा में नई व्यवस्था के तहत एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों की उपस्थिति दर्ज होगी, जिससे विभागीय अधिकारी रियल टाइम में विद्यालयों की निगरानी कर सकेंगे। इससे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.