प्रयागराज, अप्रैल 28 -- प्रयागराज। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) में छात्रों को अत्याधुनिक तकनीकों का व्यावहारिक अनुभव देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। संस्थान के आईटी विभाग में 'ट्रांसफॉर्मेटिव आईटी सेंटर फॉर वैरिगेटेड एप्लीकेशन (सी-टीएवीए)' स्थापित करने का प्रस्ताव रखा गया है, जिसे भविष्य की उभरती तकनीकों का केंद्र बनाया जाएगा। इस प्रस्तावित केंद्र को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), डेटा साइंस और अन्य आधुनिक तकनीकों से लैस किया जाएगा। अत्याधुनिक लैब, उपकरणों और अनुसंधान सुविधाओं के माध्यम से यह केंद्र न केवल छात्रों के तकनीकी कौशल को मजबूत करेगा, बल्कि उन्हें वास्तविक प्रोजेक्ट्स पर काम करने का अवसर भी प्रदान करेगा। संस्थान में पहले से संचालित रोबोटिक्स केंद्र के बाद यह दूसरा सबसे बड़ा हाईटेक अनुसंधान एवं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.