फरीदाबाद, जुलाई 26 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। महाविद्यालयों में इस सत्र में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को रिकॉर्ड भी ऑनलाइन होगा। इसके तहत उच्चतर शिक्षा विभाग ने कॉलेज में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों की अपार आईडी बनवाने का फैसला किया है। इसके अलावा उन छात्रों का आईडी ट्रांसफर होगी, जिनकी स्कूल में अपार आईडी बनी हुई है।

उच्चतर शिक्षा विभाग की नई योजना उच्चतर शिक्षा विभाग की नई योजना के अनुसार अपार आईडी को आधार से लिंक किया जाएगा। इसके बाद छात्रों का पूरा शैक्षणिक रिकॉर्ड ऑनलाइन होगा। विद्यार्थियों का पूरा शैक्षणिक रिकॉर्ड एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध रहेगा और प्रवेश प्रक्रिया अधिक पारदर्शी व सरल बनेगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत लागू की जा रही इस व्यवस्था का उद्देश्य छात्रों का स्कूल से लेकर उच्च शिक्षा तक का संपूर्ण...