हरदोई, अप्रैल 29 -- उत्तर प्रदेश के बुनियादी ढांचे और कनेक्टिविटी के इतिहास में बुधवार को नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरदोई से देश के सबसे लंबे एक्सप्रेसवे में से एक 'गंगा एक्सप्रेसवे' का भव्य उद्घाटन कर इसे राष्ट्र को समर्पित किया। इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने के साथ ही मेरठ से प्रयागराज की दूरी, जो पहले 12 से 14 घंटे में तय होती थी, अब घटकर मात्र 6 घंटे रह गई है। गंगा एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्से को पूर्वी छोर से जोड़ने वाली एक 'इकोनॉमिक लाइफलाइन' के रूप में उभरा है। 594 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे मेरठ के बिजौली गांव से शुरू होकर प्रयागराज के जुदापुर दांडू गांव तक जाता है। यह एक्सप्रेसवे अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है, जिसे भविष्य में 8 लेन तक विस्तारित किया जा सकता है।यूपी के विकास की नई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.