अल्मोड़ा, मई 19 -- अल्मोड़ा। जिले में साइबर ठगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इस बार चौखुटिया निवासी व्यक्ति को ठगों ने शिकार बना लिया। पीड़ित से एक लाख रुपये की ठगी कर ली। पुलिस के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति ने ऑनलाइन पोर्टल में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित की ओर से शिकायत में घटना की तिथि और कारण नहीं लिखा है। बताया है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने आनलाइन संपर्क किया। इसके बाद आरोपी ने उन्हें धमकाया और डराया गया। ठगों ने डरा धमका कर उन्हें झांसे में लिया और एक लाख रुपये ठग लिए। ठगी का एहसास होने पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। यह भी पढ़ें- अब चौखुटिया में हुई एक लाख की साइबर ठगी कोतवाली अशोक कुमार ने बताया कि कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस जांच में जुटी है। यह भी पढ़ें- जुर्म की रिपोर्ट से ठगों ने न...