अब चुनाव नहीं इंकलाब होगा, बदलाव नहीं सैलाब आएगा, आजम खां ने साफ किए इरादे
नई दिल्ली, नवम्बर 19 -- रामपुर, प्रमुख संवाददाता। महीनों बाद जेल से छूटे सपा महासचिव आजम खां बुधवार देर शाम रिहाई के बाद रामपुर पहुंचे। रामपुर पहुंचते ही आजम ने अपने तेवर और सियासी इरादे जाहिर किए। उन्होंने कहा कि अब चुनाव नहीं, इंकलाब होगा। अब बदलाव नहीं सैलाब आएगा। देश को आजाद बताते हुए आजम ने कहा कि संविधान कैद है और उसे आजाद कराने के लिए सभी को मिलकर संघर्ष करना होगा। अपने चिर-परिचित अंदाज में आसमान की तरफ उंगली भी दिखाई और इशारा किया कि उम्मीद सिर्फ अल्लाह से है। गाजियाबाद की डासना जेल से रिहा होने के बाद आजम खां रात करीब सवा दस बजे रामपुर पहुंचे। इसके बाद रात करीब 10:40 बजे वह मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि इस देश में लोग धर्म और जाति के नाम पर नहीं लड़ेंगे, बल्कि मुद्दों पर लड़ाई होगी। संविधान और विधान के लिए हम जैसे लोग कल भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.