बेंगलुरु, जुलाई 23 -- देश की राजधानी दिल्ली हो या आर्थिक राजधानी मुंबई, बिहार की राजधानी पटना हो या कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु; इन दिनों सब जगह सड़कों पर संग्राम है। युवा विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी कड़ी में बेंगलुरु के वकील भी शामिल हो गए हैं। वहां वकीलों ने हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया और सड़कों पर उतर आए। दरअसल, बेंगलुरु एडवोकेट्स एसोसिएशन (AAB) ने बुधवार (23 जुलाई) को कर्नाटक हाई कोर्ट के गोल्डन जुबली गेट के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस विभु बखरू की प्रशासनिक उदासीनता के कारण बेंगलुरु की अदालतों (हाई कोर्ट सहित) का प्रशासनिक कामकाज पूरी तरह से ठप हो गया है। AAB के सदस्यों ने कोर्ट परिसर और बाहर इसके खिलाफ धरना दिया और चीफ जस्टिस पर बेंगलुरु की अदालतों में प्रशासन और ...