अब चीन से बिजनेस आइडिया सीखेंगे कोल्हान के कारोबारी व उद्यमी
जमशेदपुर, अक्टूबर 7 -- चीन के ग्वांगझोउ में आयोजित होने वाले दुनिया के सबसे बड़े व्यापार मेलों में शामिल होकर जमशेदपुर के कारोबारी और उद्यमी बिजनेस के नए आइडिया और आधुनिक तकनीक सीखेंगे। सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के 38 सदस्य और दो ट्रैवल कोऑर्डिनेटर समेत 40 लोगों का दल 15 से 19 अक्टूबर तक आयोजित ट्रेड फेयर में शामिल होगा। इनमें 23 व्यवसायी और 15 उद्यमी शामिल हैं। वहां से नई तकनीक और उत्पादन के तरीके सीखकर उन्हें स्थानीय उद्योगों में इस्तेमाल करने और 'मेक इन इंडिया' को बढ़ावा देने की तैयारी है। चीन के ग्वांगझोउ में होने वाला यह मेला मुख्य रूप से एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग पर केंद्रित होगा। इसमें दुनिया भर के कारोबारी और उद्यमी अपने उत्पाद, तकनीक और नए आइडिया प्रदर्शित करेंगे। सिंहभूम चैंबर के दल में महासचिव पुनीत कांवटिया, उपाध्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.