अब चार मानकों से तय होंगे टीबी मुक्त पंचायत
पलामू, सितम्बर 6 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। टीबी उन्मूलन अभियान को पंचायत स्तर पर प्रभावी बनाने के लिए केंद्र सरकार ने वर्ष 2026 के लिए टीबी मुक्त पंचायत के संशोधित मानक जारी किए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने अब चार प्रमुख मानक तय किए हैं, जिनके आधार पर टीबी की जांच, मरीजों की पहचान, उपचार की सफलता और पोषण सहायता की निगरानी की जाएगी। पहले छह मानक निर्धारित थे। संशोधित मानकों में निश्चय पोषण योजना के तहत भुगतान और सार्वभौमिक दवा संवेदनशीलता परीक्षण (डीएसटी) को हटा दिया गया है। जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. एसके रवि ने बताया कि दो मानक कम होने से टीबी मुक्त पंचायतों की संख्या बढ़ने की संभावना है। पलामू में टीबी मुक्त पंचायतों की संख्या में वृद्धि हो रही है। उन्होंने बताया कि विभाग अभी फूड बास्केट का लक्ष्य पूरा नहीं कर सक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.