मुजफ्फरपुर, अप्रैल 1 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में अब चार अप्रैल तक सत्र 2024-28 के स्नातक तीसरे सेमेस्टर का परीक्षा फॉर्म भरा जाएगा। पहले एक अप्रैल तक तिथि निर्धारित थी। अबतक अधिकांश कॉलेजों में 30-40 फीसदी छात्रा-छात्राओं ने परीक्षा फॉर्म नहीं भरा है।विवि प्रशासन ने कहा कि छात्रहित में चार अप्रैल तक तिथि बढ़ाई गई है। सभी कॉलेज निर्धारित तिथि के भीतर परीक्षा फॉर्म भरवा लेंगे। छह अप्रैल तक परीक्षा शुल्क के भुगतान की जमा पर्ची की छायाप्रति तथा छात्र-छात्राओं की सूची प्रवेश शाखा में अनिवार्य रूप से जमा करा देना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.