मेरठ, अप्रैल 26 -- प्रदूषण से जूझते एवं विभिन्न महीनों में खराब गुणवत्ता से देशभर में पहले पायदान पर रहने वाले मेरठ पर केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की निगरानी बढ़ गई है। सात वर्ष के लंबे इंतजार के बाद मेरठ में सीपीसीबी का एक अतिरिक्त केंद्र शुरू हो गया है। नया केंद्र एमआईईटी कॉलेज में शुरू हुआ है जो बाइपास के आसपास हवा की गुणवत्ता की रिपोर्ट देगा। इस केंद्र के बनने से मेरठ में प्रदूषण की स्थिति का बेहतर आंकलन हो सकेगा। अगले कुछ महीनों में मेरठ में कुछ और केंद्रों की भी शुरुआत होने की उम्मीद है। ये केंद्र दिल्ली रोड को कवर करेंगे। यह भी पढ़ें- पांच इलाकों में बेहद खराब स्तर पर पहुंचा एक्यूआई मेरठ में सीपीसीबी के जयभीम नगर, पल्लवपुरम और गंगानगर केंद्रों की शुरुआत 2019 में हुई थी। निगरानी केंद्र शुरू होने के बाद मेरठ में प्रदूष...