नई दिल्ली, अगस्त 5 -- LG 2026 AI TV Lineup Launched: प्रीमियम Smart TV खरीदने की सोच रहे हैं, तो LG ने भारतीय ग्राहकों के लिए अपनी नई 2026 AI TV लाइनअप पेश कर दी है। इस बार कंपनी ने सिर्फ नए मॉडल लॉन्च नहीं किए हैं, बल्कि AI, बड़ी स्क्रीन और बेहतर पिक्चर क्वालिटी पर खास फोकस किया है। नई सीरीज में 115-इंच QNED evo Mini LED, OLED evo, Micro RGB evo, Mini RGB evo और Nano 4K UHD जैसे कई प्रीमियम मॉडल शामिल हैं। LG ने 75 इंच और उससे बड़े कुल 25 नए AI TV मॉडल लॉन्च किए हैं। इन टीवी में लेटेस्ट Alpha AI प्रोसेसर, webOS 26, AI Picture और AI Sound जैसी स्मार्ट तकनीकों का इस्तेमाल किया गया है। खास बात यह है कि इस लाइनअप में LG का भारत में अब तक का सबसे बड़ा 115-इंच QNED evo Mini LED TV भी शामिल है। LG के नए टीवी की कीमत 19,990 रुपए से शुरू होकर प्र...