अब घर में बैठकर हार्मोनियम बजाएं, बंगाल बीजेपी चीफ का अभिषेक बनर्जी पर तंज; फलता में प्रचार का न्योता
नई दिल्ली, मई 18 -- पश्चिम बंगाल की एक सीट पर अभी चुनाव होना बाकी है। फलता सीट पर गड़बड़ियों की शिकायत के बाद दोबारा मतदान कराने का ऐलान किया गया था। 21 मई को इस सीट पर दोबारा वोटिंग होने जा रही है। उससे पहले बीजेपी और टीएमसी के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। प्रदेश में बीजेपी चीफ समिक भट्टाचार्य अपने उम्मीदवार दीपांशु पांडा के लिए प्रचार करने फलता पहुंचे थे। उन्होंने यहां प्रचार के लिए अभिषेक बनर्जी को भी न्योता दिया और तंज कसते हुए कहा कि जो लोग चुनाव परिणाम के बाद डीजे बजाने की बात करते थे अब अपने घरों में हार्मोनियम बजा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सीट तो अभिषेक बनर्जी की लोकसभा सीट के अंतरगत आती है फिर भी वह प्रचार करने नहीं आ रहे हैं। भट्टाचार्य ने कहा, हम आपको बहुत याद कर रहे हैं। कृपया फलता में प्रचार करने आइए। हमारे कार्यकर्ता आपका ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.