कटिहार, दिसम्बर 25 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले में अब सरकारी दफ्तरों के चक्कर और लंबी कतारों से लोगों को राहत मिलने वाली है। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना 'सात निश्चय-3' के तहत जिले में आम नागरिकों की रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ी सरकारी सेवाओं को घर बैठे उपलब्ध कराने की दिशा में ठोस पहल शुरू हो गई है। इसका उद्देश्य है-तकनीक और नवाचार के जरिए लोगों के जीवन को आसान बनाना और सरकारी सेवाओं को अधिक संवेदनशील, सुलभ व प्रभावी बनाना। राज्य सरकार के निर्देश के आलोक में कटिहार के जिलाधिकारी ने उप विकास आयुक्त, नगर निगम आयुक्त, अपर समाहर्ता, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन, सिविल सर्जन, सदर अनुमंडल पदाधिकारी सहित सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी तथा नगर निगम व नगर पंचायतों के कार्यपालक पदाधिकारियों को पत्र जारी किया है। इसमें 'सात निश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.