प्रयागराज, अप्रैल 13 -- प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। अब औपबंधिक (प्रोविजनल) डिग्री, अंतिम डिग्री और माइग्रेशन सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए कैंपस के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। विश्वविद्यालय ने इन सभी दस्तावेजों के ऑनलाइन आवेदन और निर्गमन प्रणाली को मंजूरी दे दी है। विगत दिनों कुलपति की अध्यक्षता में आयोजित एकेडमिक काउंसिल की बैठक में इस प्रस्ताव को स्वीकृति मिली। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, इस डिजिटल प्रणाली के लागू होने से छात्रों को दस्तावेजों के लिए लंबी कतारों, काउंटरों और कार्यालयों के बार-बार चक्कर से मुक्ति मिलेगी। अब छात्र घर बैठे ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे और निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित दस्तावेज डिजिटल माध्यम से जारी किए जाएंगे। इससे न केवल समय की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.