बाराबंकी, जुलाई 15 -- बाराबंकी, संवाददाता। यदि आपके घर पर कोई निर्माण कार्य हो रहा है और आपको लेबर और मिस्त्री की आवश्यकता है तो आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। बस मोबाइल में लेबर चौक एप को इंस्टाल करिए और निर्माण कार्य से जुड़े मिस्त्री और लेबर को घर बैठे ही बुला लीजिए। जी हां, अब कोई भी व्यक्ति अपने मकान दुकान या अन्य किसी तरह के निर्माण कार्य के लिए घर बैठे श्रमिक और मिस्त्री बुला सकेगा। मजदूरों को भी काम की तलाश में कड़ी धूप, सर्दी और बरसात में लेबर अड्डे पर खड़ा नहीं होना पड़ेगा। श्रम विभाग ने अब डिजिटल लेबर चौक एप लॉन्च किया है। इस पर श्रमिकों, मि्त्रिरयों व ठेकेदारों का पंजीकरण किया जा रहा है। एप के माध्यम से ठेकेदार श्रमिकों से संपर्क कर सकते हैं।इस संबंध में सहायक श्रम आयुक्त बाराबंकी अमित प्रकाश सिंह ने सभी श्रमिकों, मि्त्रिरय...