हापुड़, मई 3 -- खरीफ वर्ष 2026-27 के लिए किसानों को राहत देते हुए कृषि विभाग ने सामान्य बीज, मिनीकिट बीज और संकर बीज की ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। अब किसान घर बैठे ही विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपनी आवश्यकता के अनुसार बीज बुक कर सकते हैं। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराना और पारदर्शिता बढ़ाना है। ऑनलाइन व्यवस्था से बिचौलियों की भूमिका भी कम होगी। किसानों से अपील की गई है, कि वे समय रहते पंजीकरण कराकर इस सुविधा का लाभ उठाएं, ताकि खरीफ सीजन में उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.