अब घर बैठे ऑनलाइन मिलेगी खतौनी की प्रमाणित प्रति
देवरिया, मई 13 -- देवरिया, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद के निर्देश पर खतौनी की प्रमाणित प्रति प्राप्त करने की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया गया है। ई-गवर्नेंस एवं डिजिटल इंडिया की संकल्पना के अनुरूप अब भूमिधर एवं आमजन घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से खतौनी की प्रमाणित प्रति प्राप्त कर सकेंगे।राजस्व परिषद द्वारा संचालित भूलेख पोर्टल पर पहले से ही खतौनी की प्रति ऑनलाइन एवं रियल टाइम उपलब्ध कराई जा रही थी। अब नई व्यवस्था लागू होने के बाद आवेदक किसी भी समय एवं किसी भी स्थान से ऑनलाइन शुल्क का भुगतान कर खतौनी की प्रमाणित प्रति डाउनलोड कर सकेंगे। इस व्यवस्था के लागू होने से तहसीलों में अनावश्यक भीड़ एवं जनदबाव कम होगा। यह भी पढ़ें- यूपी में अब मकान और दुकान का नक्शा पास करवाना होगा आसान, ऐसे कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन साथ ही भूमिधरों के समय, श्रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.