अब घर-घर पहुंचेंगी सरकारी योजनाएं, विकास आपके द्वार अभियान का शुभारंभ
बलरामपुर, जून 23 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिले के अंतिम छोर तक बैठे पात्र व्यक्तियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से मंगलवार को विकास आपके द्वार अभियान की शुरुआत की गई। विकास भवन परिसर से मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्त ने विशेष प्रचार एवं सेवा वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं से वंचित लोगों तक सीधे पहुंचकर उन्हें सरकारी सुविधाओं से जोड़ने का कार्य करेगा। सीडीओ ने कहा कि जनपद के प्रत्येक विकास खंड के लिए एक-एक वाहन की व्यवस्था की गई है। इन वाहनों के संचालन के लिए प्रशिक्षित ऑपरेटरों व वीएलई (विलेज लेवल एंटरप्रेन्योर) की तैनाती की गई है, जो निर्धारित रोस्टर के अनुसार गांव-गांव पहुंचकर लोगों से संपर्क स्थापित करेंगे। अभियान के तहत टीमें घर-घर जाकर ऐसे पात्र व्यक्तियो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.