नई दिल्ली, जुलाई 30 -- लड़कियों के साथ बड़ी दिक्कत होती है। कोई उन्हें खर्चीला बोलता है तो कोई बोलता है कि गर्ल्स को फिजूलखर्ची की आदत होती है। लेकिन लड़कियां करें ही क्या उन्हें ओकेजन और समय देखकर कपड़े पहनने पड़ते हैं और फिर उन कपड़ों से मिलते-जुलते फुटवियर पहनने पड़ते हैं। फैशन के हिसाब से हर वक्त रेडी होना पड़ता है। लेकिन आपका बजट कम है तो टेंशन ना लें, कम खर्च में भी आप फैशनेबल दिख सकती हैं। जैसे कि फुटवियर पर ढेर सारे पैसे वेस्ट करने की बजाय आप इन 5 तरह के सैंडल-जूते पर पैसे खर्च करें। ये फुटवियर हर तरह के कपड़ों के साथ फिट बैठेंगे। फिर आपने ड्रेस पहनी हो या फिर जींस, शार्ट्स पहने हों या फिर कुर्ते। यहां तक की आप साड़ी पर भी इन्हें पहनकर काम चला सकती हैं। तो चलिए जानें वो कौन से 5 बेसिक फुटवियर हैं जिसे हर लड़की को अपने पास जरूर रखन...