अब ग्राम पंचायतों में आयोजित होंगे पंचायत विकास दिवस
बांका, जून 14 -- बांका, निज प्रतिनिधि। बांका सहित सूबे के सभी जिलों की पंचायतों में हर महीने पंचायत विकास दिवस आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर पंचायती राज विभाग के सचिव ने सभी डीएम को पत्र जारी करते हुए कई निर्देश दिये हैंे। सचिव ने कहा है कि हर महीने अंतिम रविवार को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक यह आयोजन होगा। इसका उद्देश्य ग्राम स्वराज की परिकल्पना का धरातल पर उतारना है।
उद्देश्य और दिशा निर्देश में कार्यक्रम की रूपरेखा तय कर इसका आयोजन सुनिश्चित करने को कहा गया है। सचिव ने कहा है कि ग्रामीण समुदाय की भागीदारी के माध्यम से 2030 तक सतत विकास लक्ष्य की प्राप्ति करना है। इसमें ग्रामीणों से सीधा जुडाव होने के कारण ग्राम पंचायत कारगर हो सकते हैं। इसे नौ थीम में बांटकर कुल 17 लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं। सचिव के अनुसार पंचायतों के निर्वाचित सदस्य,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.