अब गूगल मैप पर भी सर्च कर सकेंगे गांव की सडकें व गलियां
बांका, अगस्त 4 -- बांका। निज प्रतिनिधि। अब गूगल मैप पर भी लोग गांव की सडकें व गलियां तलाश सकेंगे। डिजिटल इंडिया अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने में पंचायती राज विभाग योगदान दे रहा है। इसके लिए ग्राम मानचित्र योजना के तहत गांवों का विस्तृत डिजिटल मैप तैयार किया जाएगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में गूगल मैप से घर ढंूढने में होने वाली परेशानी खत्म होगी। यह एकीकृत भू-स्थानिक (जीआईएस) आधारित प्लेटफार्म गांव की हर संपत्ति व सुविधा को डिजिटल रूप में दर्ज करेगा, जिससे सूबे के पंचायतों में संचालित विकास योजनाओं की निगरानी भी ग्रामीण कर सकेंगे। इससे ग्रामीण विकास पूरी तरह पारदर्शी, तकनीकी आधारित और योजना-आधारित बनेगा। ग्राम मानचित्र ऐप पर खेत, सडक, पुल, तालाब, नहर, जल स्त्रोत, स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र व उपकेंद्र, सरकारी भवन और आवास योजनाओं की जानकारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.