रामपुर, मार्च 3 -- होली पर्व को देखते हुए जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार से ताला पड़ गया। अब ओपीडी गुरुवार को खुलेगी। हालांकि मरीजों के लिए इमरजेंसी 24 घंटे चालू रहेगी। वहीं, सीएमओ ने भी सभी सीएचसी और पीएचसी को मरीज हित में अलर्ट जारी कर दिया है। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी 11 बजे तक जारी रही। इसके बाद सभी चिकित्सकों ने सीएमएस संग होली का पर्व मनाया और एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। सीएमएस ने बताया कि ओपीडी सेवाएं सोमवार से बंद हो गईं। अब ओपीडी गुरुवार से शुरू होगी। हालांकि, अस्पताल की इमरजेंसी सेवा 24 घंटे चालू रहेंगी। इस दौरान सभी प्रकार के मरीजों को देखा जाएगा और उनको परामर्श दिया जाएगा। जरूरत पड़ने पर मरीज को भर्ती भी किया जाएगा। सीएमएस ने इमरजेंसी सेवा में चिकित्सकों की ड्यूटी लगाकर अलर्ट जारी कर दिया है। पांचों सीएचसी को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.