लखनऊ, जुलाई 12 -- अब ट्रेनों में ट्रेन मैनेजर(गार्ड) के डिब्बे (ब्रेकवान) भी आरामदायक और सुविधाजनक होने जा रहे हैं। ब्रेकवान को आधुनिक बनाने का काम तेजी से पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के अंतर्गत गोंडा स्थित आरओएच डिपो में चल रहा है। शीघ्र ही यह डिब्बे पटरी पर नजर आएंगे। खास बात है कि इन डिब्बों में गार्ड के लिए शौचालय की सुविधा भी रहेगी, जो कि अब तक नहीं थी। महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे उदय बोरवणकर के मार्गदर्शन एवं डीआरएम लखनऊ गौरव अग्रवाल के नेतृत्व में यह नवीन पहल आरडीएसओ के मानकों के अनुरूप की जा रही है। जिसके फलस्वरूप लंबी दूरी की यात्राओं के दौरान ट्रेन मैनेजरों का कार्य वातावरण बेहतर बनेगा, जिससे वह शारीरिक थकान के बिना पूरी एकाग्रता के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभा सकेंगे। सभी सुविधाएं ट्रेन मैनेजरों की मूलभूत आवश्यकताओं को ध्यान म...