मुजफ्फरपुर, फरवरी 7 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। अब एटीएम बदलकर खाते से रुपये उड़ाने वाले गिरोह के शातिर अब सेक्यूरिटी गार्ड की वर्दी पहनकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। एटीएम पर सेक्यूरिटी गार्ड की वर्दी देखकर ग्राहक उसके झांसे में आसानी से आ रहे हैं। इसको लेकर अहियापुर थाने में भिखनपुरा के आदित्य नगर निवासी अशोक ठाकुर के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई है। उसने पुलिस को बताया है कि वह मूल रूप से पूर्वी चंपारण के फलवरियां गांव निवासी है। पांच फरवरी को पुत्री सोनाली कुमारी एसएसबी कैंप के पास स्थित एटीएम से रुपये निकालने गई थी। इसमें सेक्यूरिटी गार्ड की वर्दीधारी समेत तीन युवकों ने मदद के बहाने सोनाली को झांसा देकर एटीएम कार्ड बदल लिया। कुछ देर बाद ही खाते से 40 हजार रुपये की निकासी कर ली गई। अहियापुर थानेदार रोहन कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर सीसीटीव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.