नई दिल्ली, फरवरी 28 -- भारत ने अपना 20% इथेनॉल ब्लेंडिंग टारगेट पहले ही हासिल कर लिया है। ऐसे में अब भारत सरकार ने सभी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को ऑफिशियली निर्देश दिया कि वे सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 1 अप्रैल, 2026 से सिर्फ 20% इथेनॉल कंटेंट और कम से कम 95 RON वैल्यू वाला ब्लेंडेड पेट्रोल ही बेचेंगे। E20 पेट्रोल देश में गेम चेंजर साबित हो रहा है। ये सरकार के ऑप्शन फ्यूल के सपने को भी तेजी साकार कर रहा है। इसका अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि सरकार अब E20 से E30 पर जाने वाली है। वहीं, आने वाले दिनों में ये E50 तक होना है। E20 पेट्रोल की खास बात ये है कि कार्बन उत्सर्जन कम करता है। साथ ही, आयात पर निर्भरता को कम करने की दिशा में एक बड़ा कदम भी है। अब ज्यादातर कंपनियां E20 सपोर्ट करने वाले व्हीकल बना रही हैं। हालांकि, ...