अब गांव में ही होगा वरासत और पैमाइश जैसे काम, आज से ग्राम सचिवालयों में भी बैठेंगे लेखपाल
लखनऊ, जुलाई 1 -- UP News: सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक जुलाई से प्रदेश के सभी ग्राम सचिवालयों में लेखपाल बैठेंगे। राजस्व परिषद ने इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों को आदेश जारी कर दिए हैं। अब लेखपालों को तहसील के साथ-साथ ग्राम सचिवालय में भी बैठना अनिवार्य होगा। यहां वे ग्रामीणों के निवास प्रमाण पत्र, कास्ट सर्टिफिकेट, इनकम सर्टिफिकेट, खतौनी, वरासत, पैमाइश जैसे राजस्व से जुड़े मामलों का निपटारा करेंगे। अभी तक इन कामों के लिए ग्रामीणों को तहसील मुख्यालय जाना पड़ता था, जिसमें समय और पैसे दोनों खर्च होते थे। सीएम योगी ने अफसरों को निर्देश दिए थे कि गांव स्तर पर ही ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि लोगों को परेशानी न हो। इसके बाद राजस्व परिषद ने दिशा-निर्देश जारी किए। आदेश में कहा गया है कि सभी डीएम अपने जिलों में लेखपालों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.